उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम-प्रबन्ध संरचना

Authors

  • विद्या भूषण

Abstract

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (न्च्ैत्ज्ब्) देश के सबसे बड़े राज्य परिवहन उपक्रमों में से एक है, जिसकी स्थापना 1 जून 1972 को की गई थी। यह निगम प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य न्च्ैत्ज्ब् की प्रबन्ध संरचना, संगठनात्मक ढाँचे, प्रशासनिक व्यवस्था तथा निर्णय-निर्माण प्रणाली का विश्लेषण करना है। अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि किस प्रकार निदेशक मंडल, प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय एवं परिचालन स्तर के अधिकारी निगम के सुचारु संचालन हेतु उत्तरदायी हैं। साथ ही, प्रबन्ध संरचना की चुनौतियाँ जैसे वित्तीय घाटा, मानव संसाधन प्रबंधन, तकनीकी आधुनिकीकरण और सेवा गुणवत्ता का भी विवेचन किया गया है। निष्कर्षतः यह अध्ययन दर्शाता है कि प्रभावी प्रबन्ध संरचना के माध्यम से न्च्ैत्ज्ब् सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में अपनी दक्षता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ कर सकता है।
प्रमुख शब्द- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, प्रबन्ध संरचना, सार्वजनिक उपक्रम, निदेशक मंडल,
परिवहन प्रशासन, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली

Additional Files

Published

31-01-2026

How to Cite

विद्या भूषण. (2026). उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम-प्रबन्ध संरचना. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 5(01), 11–18. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/1033

Issue

Section

Research Paper