मूल्य शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन का दस्तावेज़ है, जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को समग्र, मूल्यपरक और कौशल-आधारित बनाना है। इस नीति में केवल ज्ञानार्जन ही नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण, नैतिक विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवैधानिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष बल दिया गया है। मूल्य शिक्षा को शिक्षा के प्रत्येक स्तर प्रारम्भिक, माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा में एकीकृत रूप से सम्मिलित करने की संस्तुति की गई है। यह नीति भारतीय परंपरा, संस्कृति, लोकतांत्रिक आदर्शों तथा वैश्विक नागरिकता की भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में सहिष्णुता, सत्यनिष्ठा, करुणा, सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और लैंगिक समानता जैसे मूल्यों के विकास पर बल देती है। 21वीं सदी की चुनौतियों तकनीकी परिवर्तन, वैश्वीकरण, सामाजिक असमानता और नैतिक संकट के संदर्भ में मूल्य शिक्षा को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक समरसता का आधार माना गया है। इस प्रकार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 मूल्य शिक्षा को केवल एक विषय न मानकर, शिक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया का अभिन्न अंग स्वीकार करती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके और वे जिम्मेदार, जागरूक तथा संवेदनशील नागरिक बन सकें।
मुख्य शब्द- मूल्य शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, समग्र विकास, नैतिक शिक्षा, चरित्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, संवैधानिक मूल्य, सामाजिक उत्तरदायित्व, वैश्विक नागरिकता, समावेशी शिक्षा
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.