डिजिटल विभाजन और वंचित बच्चों की शिक्षाः वर्तमान संकट एवं समाधान
https://doi.org/10.5281/zenodo.20176268
Abstract
डिजिटल विभाजन समकालीन विश्व की एक गंभीर सामाजिक-शैक्षिक समस्या है, जो सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तक असमान पहुँच के कारण उत्पन्न होती है। यह विभाजन विशेष रूप से आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक रूप से पिछड़े एवं वंचित बच्चों की शिक्षा को प्रभावित कर रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान जब शिक्षा पूर्णतः ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हो गई, तब यह समस्या और स्पष्ट रूप से सामने आई। प्रस्तुत शोध-पत्र में डिजिटल विभाजन की अवधारणा, उसके आयाम, वंचित बच्चों पर प्रभाव, भारतीय संदर्भ में वर्तमान स्थिति, सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रयासों तथा संभावित समाधानों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि डिजिटल विभाजन केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और शैक्षिक समानता से जुड़ा हुआ मुद्दा हैं।
मुख्य शब्दः विभाजन, वंचित बच्चे, ऑनलाइन शिक्षा, आईसीटी, शैक्षिक असमानता
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.