भारत में स्कूली शिक्षा का डिजिटल रूपांतरण
https://doi.org/10.5281/zenodo.20504435
Abstract
वर्तमान युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है, जिसमें शिक्षा पूरी दुनिया को जीतने का शक्तिशाली हथियार है। इस हथियार को और उन्नत बनाने के लिए शिक्षा में डिजिटलीकरण की आवश्यकता है। शिक्षा के डिजिटल कारण से तात्पर्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे एंड्रॉइड, कंप्यूटर, इंटरनेट, सॉफ्टवेयर ऐप और अन्य तकनीकों के उपयोग से है,जिसका उपयोग सभी आयु वर्ग के छात्रों को शिक्षित करने के लिए किया जाता है। भारत में स्कूली शिक्षा को नया रूप देने में डिजिटल रूपांतरण एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में उभरा है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के एकीकरण, सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 जैसे नीतिगत सुधारों के साथ, शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। यह शोधपत्र भारतीय स्कूली शिक्षा में डिजिटल रूपांतरण के विकास, प्रमुख पहलों, प्रभावों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण करता है। शिक्षा में इस प्रकार के परिवर्तनों के क्या लाभ हैं, और अब तक चलाए गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी कि वे छात्रों को कितना लाभ पहुंचा रहे हैं।
मुख्य शब्द: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सूचना, डिजिटलीकरण,डिजिटल परिवर्तन
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.