भारत में जलवायु की बदलती परिस्थितियाँ

DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.23602037

Authors

  • डॉ0 अंजना श्रीवास्तव

Abstract

जलवायु पृथ्वी पर जीवन औन मानव गतिविधियों को प्रभावित करने वाली प्रमुख प्राकृतिक शक्तियों में से एक है। भारत जैसे विशाल और भौगोलिक विविधता वाले देश में जलवायु का प्रभाव कृषि, जल संसाधन, वनस्पति, जैव विविधता, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था तथा मानव जीवन के लगभग प्रत्येक पक्ष पर दिखाई देता है। पिछले कुछ दशकों में भारत के तापमान, वर्षा की प्रकृति तथा चरम मौसमी घटनाओं में उल्लेखनीय परिवर्तन दिखाई दिए हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में भारत में जलवायु की बदलती परिस्थितियों का भौगोलिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया गया है। अध्ययन मुख्यतः द्वितीयक आंकड़ों पर आधारित है। इसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग, वन सर्वेक्षण विभाग, भारत सरकार, आईपीसीसी तथा अन्य विश्वसनीय संस्थाओं की प्रकाशित रिपोर्टों और शोध अध्ययनों का उपयोग किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि भारत में जलवायु परिवर्तन केवल औसत तापमान में वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षा की अनिश्चितता, अत्यधिक वर्षा, सूखा, लू, बाढ़, चक्रवात तथा अन्य चरम मौसमीय घटनाओं के रूप में भी सामने आया है। वर्ष 2022 विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2022 में भारत का वार्षिक औसत भूमि-सतह तापमान 1981-2010 के औसत से लगभग 0.510 सेल्सियस अधिक रहा और वर्ष 1901 के बाद भारत का पाँचवाँ सबसे गर्म वर्ष रहा। दूसरी ओर, वर्ष 2022 में देश में कुल वर्षा 1971-2020 के दीर्घकालिक औसत की लगभग 108 प्रतिशत रही। यह स्थिति बताती है कि वर्षा की कुल मात्रा सामान्य से अधिक होने के बावजूद उसका स्थानिक एवं कालिक वितरण असमान हो सकता है। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कृषि और खाद्य सुरक्षा, जल संसाधन, वन एवं जैव विविधता, मानव स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक जीवन पर भी पड़ रहा है। अतः जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए शमन के साथ-साथ स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित अनुकूलन रणनीतियों को भी प्राथमिकता देना आवश्यक है।
प्रमुख शब्द- जलवायु परिवर्तन, तापमान, वर्षा, मानसून, चरम मौसमी घटनाएँ, कृषि जल संसाधन, आपदा, अनुकूलन, भारत।

Additional Files

Published

30-06-2023

How to Cite

डॉ0 अंजना श्रीवास्तव. (2023). भारत में जलवायु की बदलती परिस्थितियाँ: DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.23602037. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 2(06), 102–106. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/1314

Issue

Section

Research Paper