जलवायु परिवर्तन समस्या व समाधान: एक भौगोलिक विश्लेषण

DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24191626

Authors

  • डॉ. चन्द्रशेखर प्राचार्य

Abstract

वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रही है, जिसमें भारत भी अछूता नहीं है। जलवायु परिवर्तन से तात्पर्य पृथ्वी के तापमान और मौसम के स्वरूप में होने वाले दीर्घकालिक बदलाव से है। जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं तथा प्राकृतिक आपदाओं की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जो न केवल हमारे पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है बल्कि मानव जीवन, कृषि, जल स्रोत और जैव विविधता पर भी गम्भीर असर डाल रहा है। इसलिए जलवायु परिवर्तन के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन माननीय एवं प्राकृतिक दोनों वजह से हो रहा है, जिसमें मानवीय कारणों का अधिक प्रभाव रहा है। मानवीय कारणों में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन जैसे मीथेन, कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड आदि के उत्सर्जन में वृद्धि पृथ्वी के तापमान में वृद्धि का प्रमुख कारण है। प्राकृतिक कारणों में सौर विकरण में परिवर्तन, अत्यधिक बाढ़, सूखा, ज्वालामुखी विस्फोट, भूकम्प, टेक्टोनिक संचलन इत्यादि सम्मिलित हैं। भारत में अधिकांश कृषि प्रमुखतः वर्षा पर निर्भर है जिस पर जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की अनिश्चितता बनी रहती है। वर्षा के असमान वितरण से कही बाढ़ तो कहीं सूखा जैसी स्थितियाँ दृण्टिगोचर हो रही है। जलवायु परिवर्तन की वजह से हुई तापमान में वृद्धि अनियमित वर्षा, वर्षा का कम या ज्यादा होना, बाढ़, अकाल, चक्रवात की संख्या में बढ़ोतरी, पवनों की दिशा में परिवर्तन, पशु पक्षियों पर संकट, दुग्ध उत्पाद पर प्रभाव, वैश्विक मौसम पर प्रभाव हिमालय का बढ़ता तापमान, मंहगाई व निर्धनता इत्यादि पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। आज जब धरती का तापमान निरन्तर बढ़ रहा है, ग्लेश्यिर पिघल रहे हैं, ऋतुचक्र अनियमित हो रहा है तवयह विषय केवल भूगोल या पर्यावरण तक सीमित नहीं रहा , यह हमारे अस्तित्व, हमारी जीवन शैली और हमारे, वर्तमान व भविष्य का प्रश्न बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने सच ही कहा है - ‘‘जलवायु परिवर्तन एक स्थायी भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन साथ ही जलवायु चुनौती का समाधान करना सभी के लिए समृद्धि, सुरक्षा और उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करती है’’।
मुख्य शब्द- पृथ्वी, जलवायु परिवर्तन, भौगोलिक विश्लेषण, तापमान, ऋतुचक्र, उज्जवल भविष्य

Additional Files

Published

31-10-2026

How to Cite

डॉ. चन्द्रशेखर प्राचार्य. (2026). जलवायु परिवर्तन समस्या व समाधान: एक भौगोलिक विश्लेषण: DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24191626. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 5(10), 11–21. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/1325

Issue

Section

Research Paper