दरकते मूल्य और धर्मवीर भारती का निर्भीक चिन्तन
DOI- https://doi.org/10.5281/zenodo.24239362
Abstract
धर्मवीर भारती जितना अपनी रचनाओं में अंतर्निहित प्रेम की रूमानियत के लिए जाने जाते हैं, उतना ही अपनी साहसपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए भी। मानवीय मूल्यों के बिखराव को लेकर गहरी चिंता उनकी रचनाओं का विशिष्ट पहलू है। वस्तुतः मनुष्यता के फलने-फूलने का आधार ये मूल्य ही हैं। इसीलिए इनका दरकना रचनाकार के संवेदनशील मानस को आघात पहुँचाता है। भारती जी की रचनाओं में मूल्यों के प्रति पक्षधरता के साथ ही सघन भाव-संवेदना के बीच चलने वाला आत्मसंघर्ष भी है। अंधा युग जैसी रचना में उन्होंने युद्ध की भयावहता और मूल्यों के विघटन को दर्शाते हुए हमारे भीतर एक विवेक पैदा करने की कोशिश की है कि लालसा का अति फैलाव किसी भी कालखंड को केवल अंधत्व ही देता है। वर्तमान समय में भी हम युद्ध के विषैले वातावरण में जीने को विवश हैं और प्रस्तुत शोध पत्र भारती जी की रचनाओं के परिप्रेक्ष्य में युद्ध की विभीषिका और मूल्यों के निर्वासन को प्रत्यक्ष करता है।
बीज शब्द -युद्ध की विभीषिका, मूल्य, निर्वासन, आधुनिक मानव, सांस्कृतिक विघटन, प्रतिहिंसा, अमानवीयता, रागात्मकता, त्रासदी, साहित्य और समाज, अंधत्व की विजय।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 IJARPS

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.