वर्तमान समय में पर्यावरण शिक्षा की प्रासंगिकता

Authors

  • राजेन्द्र सिंह1

Abstract

पर्यावरण शिक्षा वह शिक्षा है जो हमें पर्यावरण का ज्ञान प्रदान करती है। पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से हम अपने पर्यावरण के साथ सामन्जस्य स्थापित करते हुए परिस्थितिकी असन्तुलन में सुधार लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और प्रकृति प्रदूषण के कारणों, उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाता है और साथ ही उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम की नवीन विधियां बतायी जाती है। पर्यावरण शिक्षा का ज्ञान मानव जीवन के बहुमुखी विकास का एक प्रबल साधन है। पर्यावरण शिक्षा का लक्ष्य नागरिकों मे पर्यावरणीय जागरूकता, रूचियों आभिवृत्तियों, कौशलों एवं मूल्यों का विकास करना है। साथ ही नागरिको में यह अनुभूति जागृत करना कि मानव पर्यावरण का अंग है। पर्यावरण के बिना मानव का कोई असतित्व नहीं हैं।
ऐसी शिक्षा जो मनुष्य को पर्यावरण के प्रति उचित समझ, संवेदनशीलता तथा सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करने के साथ-साथ पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जन जागरण फैलाने का कार्य करे पर्यावरण शिक्षा कहलाती है। मानव एवं पर्यावरण का सम्बन्ध विकास से आबद्ध रहा है और विकास की यह प्रक्रिया अनवरत मानव सम्बन्धों को आज भी जोड़े हुए है। अर्थात पर्यावरण शिक्षा का सीधा सा सम्बन्ध जीवन के विकास तथा उसको प्रभावित करने वाले कारकों से होता है। पर्यावरणीय ज्ञान को पीढी दर पीढ़ी स्थानान्तरित करने का कार्य शिक्षा करती है। पर्यावरण शिक्षा का सम्बन्ध वर्तमान तथा भविष्य से है। पर्यावरण की अनुपस्थिति में जीवन की कल्पना करना असम्भव है। फलस्वरूप आज विश्व में पर्यावरण शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। शिक्षा के उदद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्राकृतिक वातावरण का ज्ञान होना अति आवश्यक है। आज के भौतिकावदी युग में परिस्थितियां भिन्न होती जा रही है। एक ओर जहां विज्ञान एंव तकनीकी के विभिन्न क्षेत्रों में नये-नये अविष्कार हो रहे हैं तो दूसरी ओर मानय परिवेश भी उसी गति से प्रभावित हो रहा है। आने वाली पीढी को पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों का ज्ञान पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से दिया जाना अति आवश्यक है। शिक्षार्थियों को प्रकृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में पर्यावरण का ज्ञान मानवीय सुख्क्षा के लिये अति आवश्यक है।
कुंजी शब्द: पर्यावरण शिक्षा, पर्यावरण, पर्यावरण जागरूकता

Additional Files

Published

30-11-2024

How to Cite

राजेन्द्र सिंह1. (2024). वर्तमान समय में पर्यावरण शिक्षा की प्रासंगिकता. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 3(11), 56–63. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/461

Issue

Section

Research Paper