जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन

Authors

  • आरती1

Abstract

यह शोध प्रपत्र संपूर्ण मानव समाज के परिदृश्य में जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते जोखिमों पर प्रकाश डालता है और साथ ही यह जोखिमों को कम करने के लिए उपलब्ध नीतिगत विकल्पांे की समीक्षा भी करता है। जलवायु परिवर्तन एक ऐसा परिवर्तन है जो किसी क्षेत्र विशेष की परंपरागत जलवायु में होने वाले परिवर्तन से संबंधित है जिसका प्रभाव न केवल सीमित क्षेत्र तक होता है, बल्कि वह संपूर्ण विश्व को भी प्रभावित करता है। जलवायु परिवर्तन का पर्यावरण के समस्त पहलुओं के साथ-साथ वैश्विक मानव स्वास्थ्य और कल्याण पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के भौतिक संकेत जिसमें भूमि और समुद्र के तापमान में वृद्धि, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि, ग्लेशियर का पिघलना, विभिन्न प्रकार की गैसों की मात्रा में वृद्धि होना, इसके अलावा सामाजिक आर्थिक विकास, मानव स्वास्थ्य, प्रवास और विस्थापन, खाद्य सुरक्षा, नए-नए अविष्कार इत्यादि ने पर्यावरण को प्रदूषित कर जलवायु परिवर्तन की स्थिति को और गंभीर बनाने का कार्य किया है। जिससे यह पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले चार से पांच वर्षों में वैश्विक तापमान अपने पराकाष्ठा पर होगा जिसको नियंत्रित कर पाना बेहद मुश्किल होगा। यदि हम मौसम से जुड़ी विभिन्न घटनाओं का विश्लेषण करते हैं तो यह तथ्य उद्भुत होता है कि पिछले दो दशकों की तुलना में अत्यधिक गंभीर समस्याएं सामने आई है और तापमान के स्तरों में वृद्धि हुई है तथा वर्षा का औसत मान भी काफी परिवर्तनशील हो गया है। अप्रत्याशित प्रभाव का सटीक अनुमान लगाने और प्रभावी हस्तक्षेपों की जानकारी प्राप्त करने के लिए जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने की विशेष आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन एक ऐसी प्रक्रिया है जो सभी तरह के जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं को छूता है जिससे मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव का विचार विमर्श करना नितांत आवश्यक है। प्रस्तुत शोध प्रपत्र में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को विश्लेषित करने का प्रयास किया गया है।
मुख्य शब्द- जलवायु परिवर्तन, मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव, ग्रीनहाउस गैसें, सरकारी एवं गैर-सरकारी नीतियां।

Additional Files

Published

07-12-2024

How to Cite

आरती1. (2024). जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 3(12), 54–60. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/503

Issue

Section

Research Paper