छात्रों में तनाव की पहचान में शिक्षकों के सकारात्मक गुणों की साहित्य समीक्षा
Abstract
वर्तमान शिक्षा प्रणाली में छात्रों में तनाव एक गंभीर चिंता का विषय है, मुख्य रूप से उच्च शिक्षा संस्थानों में, जो उनके सीखने, प्रेरणा और समग्र कल्याण को प्रभावित करता है। शिक्षक, जो छात्रों के दैनिक व्यवहारों के प्राथमिक पर्यवेक्षक होते हैं व प्रारम्भिक अवस्था में तनाव की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्र और शिक्षक दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं और एक दूसरे पर दोनों का अस्तित्व टिका हुआ है। इस शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षकों के सकारात्मक गुण जैसे - भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहानुभूति, जीवटता और प्रभावी संप्रेषण छात्रों में तनाव को पहचानने की क्षमता को कैसे बढ़ाते हैं तथा उनके द्वारा बताये गये सुझावों के तरीकों को कैसे प्रभावकारी बनाया जाय। मनोविज्ञान और शैक्षिक अनुसंधान पर आधारित यह शोध पत्र शिक्षक के गुणों और तनाव पहचान के बीच संबंधों के तंत्रों को उजागर करता है तथा शिक्षक प्रशिक्षण के लिए सुझाव और रणनीतियाँ प्रस्तुत करता है।
मुख्य शब्द- संवेदनशीलता, पर्यवेक्षण कौशल, सकारात्मक संचार, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सहयोगात्मक शिक्षण,
व्यक्तिगत ध्यान, विश्वास-निर्माण क्षमता, समस्या-समाधान दृष्टिकोण
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.