खेल-आधारित जीवन-कौशल विकास कार्यक्रम का किशोर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर प्रभाव
Abstract
वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में विद्यार्थियों के समग्र विकास को शिक्षा का मुख्य उद्देश्य माना जाने लगा है। इस संदर्भ में जीवन-कौशल का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। क्योंकि ये कौशल विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक सफलता दिलाने में सहायता करते हैं। बल्कि उन्हें जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने के लिए भी सक्षम बनाते हैं। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य यह विश्लेषण करना है कि खेल-आधारित जीवन, कौशल विकास कार्यक्रम, किशोर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण को किस प्रकार प्रभावित करता है। इस अध्ययन की मूल धारणा यह है कि खेल केवल शारीरिक क्रिया नहीं हैं। बल्कि वे एक प्रभावशाली शैक्षिक माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। जिनके माध्यम से विद्यार्थी व्यवहारिक और सामाजिक कौशलों को सहज रूप से अर्जित करते हैं। अध्ययन के अंतर्गत एक निर्धारित अवधि तक विद्यार्थियों को खेल-आधारित गतिविधियों में सम्मिलित किया गया और उनके व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों जैसे - आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समायोजन तथा भावनात्मक संतुलन में हुए परिवर्तनों का विश्लेषण किया गया। इस शोध से प्राप्त निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि खेल-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्म-नियंत्रण, सहयोगात्मक व्यवहार, निर्णय क्षमता तथा तनाव प्रबंधन जैसे गुणों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में सामाजिक सहभागिता और आत्मविश्वास का स्तर अपेक्षाकृत अधिक पाया गया। अतः यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यदि शिक्षा प्रणाली में खेल-आधारित जीवन-कौशल कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से सम्मिलित किया जाए। तो यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सशक्त बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकता है।
मुख्य शब्द- जीवन-कौशल, खेल शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, किशोरावस्था, सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व, भावनात्मक संतुलन
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.