प्लेटो के आदर्श राज्य की अवधारणा और समकालीन लोकतंत्र
https://doi.org/10.5281/zenodo.20437340
Abstract
प्राचीन यूनानी दार्शनिक प्लेटो ने अपनी प्रसिद्ध कृति द रिपबलिक में आदर्श राज्य की अवधारणा प्रस्तुत की है, जो न्याय, नैतिकता, शिक्षा और दार्शनिक शासन पर आधारित थी। प्लेटो का आदर्श राज्य एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था का प्रतिपादन करता है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को उसकी योग्यता एवं प्रकृति के अनुसार कार्य प्रदान किया जाता है। प्लेटो ने राज्य को तीन वर्गों दार्शनिक शासक, सैनिक वर्ग तथा उत्पादक वर्गकृमें विभाजित करते हुए न्याय को प्रत्येक वर्ग द्वारा अपने कर्तव्य के समुचित निर्वहन से जोड़ा। प्लेटो का मानना था कि राज्य का संचालन दार्शनिक-राजाओं द्वारा होना चाहिए क्योंकि वे ज्ञान, विवेक एवं सत्य के सर्वाेच्च स्वरूप को समझने में सक्षम होते हैं। समकालीन लोकतंत्र समानता, स्वतंत्रता, जनसहभागिता, मानवाधिकार तथा प्रतिनिधित्व जैसे सिद्धांतों पर आधारित है। आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ सार्वभौमिक मताधिकार, संवैधानिक शासन, शक्तियों के विभाजन तथा विधि के शासन को महत्व देती हैं। इस संदर्भ में प्लेटो के आदर्श राज्य की अवधारणा और आधुनिक लोकतंत्र के बीच गहन तुलनात्मक अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। प्लेटो लोकतंत्र की आलोचना करते हुए उसे भीड़तंत्र तथा अयोग्य नेतृत्व को जन्म देने वाली व्यवस्था मानते थे, जबकि आधुनिक लोकतंत्र नागरिक स्वतंत्रताओं और जनसत्ता को सर्वाेपरि मानता है। यह शोधपत्र प्लेटो के आदर्श राज्य की मूल अवधारणाओं का विश्लेषण करते हुए समकालीन लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के साथ उसकी प्रासंगिकता, समानताओं, विरोधाभासों तथा सीमाओं का आलोचनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि यद्यपि प्लेटो की अवधारणा पूर्णतः आधुनिक लोकतांत्रिक मूल्यों से मेल नहीं खाती, फिर भी नैतिक नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुशासन तथा सामाजिक न्याय जैसे तत्व आज भी लोकतांत्रिक शासन की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। शोधपत्र यह भी प्रतिपादित करता है कि प्लेटो की विचारधारा आधुनिक राजनीतिक चिंतन की आधारशिला रही है तथा समकालीन लोकतंत्र को समझने में उसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है।
मुख्य शब्द- प्लेटो, आदर्श राज्य, लोकतंत्र, दार्शनिक राजा, न्याय, समकालीन राजनीति, राजनीतिक दर्शन, सुशासन
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.