मतदाता व्यवहार में जाति और धर्म का प्रभाव

https://doi.org/10.5281/zenodo.20437407

Authors

  • डा0 आभा पाण्डेय

Abstract

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहाँ चुनावी राजनीति केवल नीतियों और विकास के मुद्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक संरचना, जातीय पहचान, धार्मिक चेतना, भाषा, क्षेत्रीयता तथा आर्थिक हितों से भी गहराई से प्रभावित होती रही है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से भारतीय लोकतंत्र ने अनेक राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक परिवर्तन देखे हैं। इन परिवर्तनों में जाति और धर्म ने मतदाता व्यवहार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों के रूप में निरंतर भूमिका निभाई है। प्रस्तुत शोध-पत्र में 1947 से 2023 तक भारतीय मतदाता व्यवहार में जाति और धर्म के प्रभाव का ऐतिहासिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रारंभिक वर्षों में कांग्रेस की सर्वसमावेशी राजनीति ने जातीय और धार्मिक विभाजनों को सीमित रखा, किंतु 1967 के बाद क्षेत्रीय दलों के उदय, मंडल आयोग की राजनीति, हिंदुत्व की वैचारिकी, राम जन्मभूमि आंदोलन तथा पहचान-आधारित राजनीतिक लामबंदी ने चुनावी राजनीति को गहराई से प्रभावित किया। उत्तर भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार में जातीय समीकरणों ने राजनीतिक दलों की सफलता-असफलता को निर्धारित किया, वहीं धर्म आधारित धु्रवीकरण ने राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की। शोध में यह भी विश्लेषित किया गया है कि आधुनिक भारत में जाति और धर्म केवल सामाजिक पहचान नहीं रहे, बल्कि राजनीतिक संसाधन, सत्ता प्राप्ति का माध्यम तथा चुनावी रणनीति के प्रमुख उपकरण बन गए हैं। सोशल मीडिया, डिजिटल प्रचार, धार्मिक राष्ट्रवाद और जातीय जनगणना जैसे समकालीन मुद्दों ने मतदाता व्यवहार को और अधिक जटिल बनाया है। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि भारतीय लोकतंत्र में जाति और धर्म की भूमिका समाप्त नहीं हुई है, बल्कि बदलते स्वरूप में और अधिक संगठित हुई है। तथापि शिक्षा, शहरीकरण, युवा मतदाताओं की बढ़ती संख्या तथा विकासवादी राजनीति के कारण मतदाता व्यवहार में धीरे-धीरे परिवर्तन भी दिखाई दे रहा है।
प्रमुख शब्द - मतदाता व्यवहार, जाति राजनीति, धर्म और राजनीति, भारतीय लोकतंत्र, चुनावी राजनीति, सामाजिक न्याय, मंडल राजनीति, हिंदुत्व, पहचान राजनीति, भारतीय निर्वाचन प्रणाली

Additional Files

Published

31-12-2024

How to Cite

डा0 आभा पाण्डेय. (2024). मतदाता व्यवहार में जाति और धर्म का प्रभाव: https://doi.org/10.5281/zenodo.20437407. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 3(12), 292–305. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/1214

Issue

Section

Research Paper