ए0 आई0 के उद्भव का प्रभावः संभावनाऐं तथा चुनौतियाँ- एक भौगोलिक विश्लेषण
Abstract
ए0आई0 अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अथवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता 21वीं सदी के तीसरे दशक में एक क्रांतिकारी तकनीकी है। इस तकनीकी के अन्तर्गत कम्प्यूटर व मानव निर्मित मशीनों द्वारा स्थापित वे कार्य किये जा सकते हैं जो मानव मस्तिष्क के द्वारा किये जाते हैं। इसीलिए इसे ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ कहा जाता है। इसे क्रान्तिकारी तकनीकी इसलिए भी कहा जाता है इसने मानव जीवन की हर एक गतिविधि को कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है। आज मानवता एक एसे मोड़ पर खड़ी है, जहाँ ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ विकास के नए प्रतिमान गढ़ रही है। जिस प्रकार 18वीं सदी में भाप के इंजन ने शारीरिक श्रम को प्रतिस्थापित किया था, उसी प्रकार आज ए0आई0 मानसिक श्रम और निर्णय लेने की क्षमता को नई ऊँचाईयों पर ले जा रहा है। इसे ‘चौथी औद्योगिक क्रान्ति’ का हृदय माना जाता है। ए0आई0 आधारित विकास मॉडल का अर्थ केवल स्वचालन नहीं है, बल्कि एक ऐसी डेटा संचालित व्यवस्था है, जो उत्पादकता को उच्चतम स्तर तक पहुँचाती है और उन पर जटिल वैश्विक समस्याओं का समाधान करती है जो पहले असम्भव मानी जाती थी।
प्रमुख शब्द- कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भौगोलिक विश्लेषण, तकनीकी परिवर्तन, संभावनाएँ, चुनौतियाँ, क्षेत्रीय विकास
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.