उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की संचालन दक्षताः एक विस्तृत अध्ययन
Abstract
यह शोध पत्र इस उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की संचालन दक्षता का एक विश्लेषणात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत किया जा सके। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, एक सार्वजनिक उपक्रम है जो उत्तर प्रदेश राज्य में परिवहन का एक महत्त्वपूर्ण साधन है। जैसे-जैसे समय गुजरा, निगम को नयी-नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जैसे- गुणवत्तायुक्त सेवा का विस्तार, निजी परिवहन सेवाओं में वृद्धि तथा उनसे प्रतिस्पर्धा और वित्तीय दबाव इत्यादि। प्रस्तुत शोध पत्र इस उद्देश्य से किया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की संचालन दक्षता, सेवा गुणवत्ता, संगठनात्मक संरचना और वित्तीय दक्षता का एक विश्लेषणात्मक मूल्यांकन किया जा सके।
शोध पत्र में विश्लेषण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वित्तीय दस्तावेजों, वार्षिक रिपोर्टाें तथा ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं का गहन अध्ययन किया गया है। अध्ययन उपरान्त यह देखा जाता है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को अपनी लाभप्रदता बढ़ाने हेतु कई मौकों पर व्यापक सुधार की आवश्यकता है। जैसे- अपने संचालन प्रक्रिया में, विशेषकर सेवा की समयबद्धता, लागत प्रबन्धन और ग्राहक सन्तुष्टि इत्यादि। प्रस्तुत शोध पत्र के अध्ययन उपरान्त यह पूर्ण विश्वास से कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को अपने कार्यशैली में प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी नवाचारों और प्रभावी प्रबन्ध प्रथाओं को अपनाने की विशेष आवश्यकता है। ये सुधार न केवल निगम की संचालन दक्षता को कुशल बनाने में सहायक होंगे, बल्कि इसे एक प्रतिस्पर्धी सार्वजनिक परिवहन सेवा तथा विश्वसनीय सेवा के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे। अन्ततः यह शोध पत्र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की दीर्घकालीन सफलता तथा राज्य की परिवहन प्रणाली में उसके महत्त्वपूर्ण सहयोग को सुनिश्चित करने में एक विशेष प्रयास है।
मुख्य शब्द- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, वित्तीय प्रबन्धन, संचालन दक्षता, ग्राहक संतुष्टि, न्च्ैत्ज्ब्, तकनीकी, नवाचार, सार्वजनिक परिवहन, मूल्यांकन, आँकड़ा, उद्देश्य, विश्लेषणात्मक, गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता, प्रबन्धन क्षमता, उत्पादकता।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 www.ijarps.org
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.