विकसित भारत 2047ः एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की संभावनाएं
Abstract
भारत, जिसे प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, कला और संस्कृति की भूमि माना जाता रहा है, आज एक नई दिशा में बढ़ रहा है। स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक, अर्थात् 2047 तक, भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना हर नागरिक की आँखों में है। भारत सरकार ने इस दिशा में कई योजनाएँ और नीतियाँ बनाई हैं, जिनका उद्देश्य एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। भारत, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव, और विविधता से भरपूर सामाजिक संरचना के साथ, 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाने की ओर अग्रसर है। यह केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं होगा, बल्कि एक नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। एक ऐसा भारत, जो विकसित हो, आत्मनिर्भर हो, और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने की क्षमता रखता हो।
शब्द कुंजी- विकसित भारत 2047, सशक्त राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 www.ijarps.org

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.