बाल गंगाधर तिलक का भारतीय राजनीति में योगदान

Authors

  • डा0 अरविन्द कुमार शुक्ल

Abstract

बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने भारतीय समाज को राजनीतिक चेतना प्रदान की और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी की। स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार हैं का उद्घोष कर उन्होंने जनमानस में स्वतंत्रता की भावना को जाग्रत किया। उनका योगदान केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में भी महत्वपूर्ण था। उन्होंने पत्रकारिता, शिक्षा, सामाजिक सुधारों और सार्वजनिक आंदोलनों के माध्यम से भारतीय जनता को संगठित किया। गणेश उत्सव और शिवाजी महोत्सव जैसी सांस्कृतिक पहलों के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज में एकता और राष्ट्रवादी भावना को बढ़ावा दिया। इस शोध पत्र में तिलक के राजनीतिक योगदान, उनकी विचारधारा, लोकमान्य के रूप में उनकी भूमिका और स्वतंत्रता संग्राम में उनके प्रभाव का गहन अध्ययन किया गया है।
कीवर्ड- बाल गंगाधर तिलक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, स्वराज, राष्ट्रीय आंदोलन, लोकमान्य तिलक, कांग्रेस, होमरूल आंदोलन, गणेश उत्सव, पत्रकारीय योगदान

Additional Files

Published

30-04-2023

How to Cite

डा0 अरविन्द कुमार शुक्ल. (2023). बाल गंगाधर तिलक का भारतीय राजनीति में योगदान. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 2(04), 35–39. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/604

Issue

Section

Research Paper

Most read articles by the same author(s)

1 2 3 4 > >>