भारतीय लोकतंत्र में डिजिटल मीडिया और राजनीतिक सहभागिताः नागरिक चेतना एवं जनमत निर्माण का अध्ययन
https://doi.org/10.82471/c99s5-tvq73
Abstract
वैश्वीकरण, सूचना क्रांति तथा डिजिटल तकनीकों के विस्तार ने राजनीतिक संप्रेषण की पारंपरिक संरचनाओं को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक में सोशल मीडिया लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उपकरण बनकर उभरा है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर), यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप तथा टेलीग्राम जैसे डिजिटल मंचों ने नागरिकों, राजनीतिक दलों, सरकारों तथा मीडिया संस्थानों के मध्य संवाद की प्रकृति को परिवर्तित कर दिया है। सोशल मीडिया ने सूचना के उत्पादन, वितरण तथा उपभोग के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इसके माध्यम से नागरिक अब केवल सूचना प्राप्तकर्ता नहीं रहे, बल्कि सूचना के निर्माता और प्रसारक भी बन गए हैं। भारतीय लोकतंत्र में सोशल मीडिया का प्रभाव विशेष रूप से 2014 के बाद तेजी से बढ़ा है। चुनावी अभियानों, राजनीतिक लामबंदी, सार्वजनिक विमर्श, नीति निर्माण तथा जनमत निर्माण में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यह मंच राजनीतिक दलों को मतदाताओं तक सीधे पहुँचने तथा लक्षित समूहों के लिए विशेष संदेश प्रसारित करने की सुविधा प्रदान करता है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया के कारण फेक न्यूज, दुष्प्रचार, ट्रोल संस्कृति, साइबर प्रचार, डेटा गोपनीयता तथा राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसी चुनौतियाँ भी उत्पन्न हुई हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र भारतीय लोकतंत्र में सोशल मीडिया और राजनीतिक संप्रेषण की बदलती प्रकृति का विश्लेषण करता है। अध्ययन में सोशल मीडिया की लोकतांत्रिक संभावनाओं तथा उससे उत्पन्न चुनौतियों का समग्र मूल्यांकन किया गया है। शोध का निष्कर्ष है कि सोशल मीडिया भारतीय लोकतंत्र में जनमत निर्माण का एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम बन चुका है, किंतु इसके सकारात्मक प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल साक्षरता, नियामकीय पारदर्शिता तथा उत्तरदायी उपयोग आवश्यक है।
मुख्य शब्द- सोशल मीडिया, राजनीतिक संप्रेषण, भारतीय लोकतंत्र, जनमत निर्माण, डिजिटल राजनीति, चुनावी अभियान, राजनीतिक सहभागिता, फेक न्यूज।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.