जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय राजनीति में भारत की भूमिका

Authors

  • डॉ0 अरविंन्द कुमार शुक्ल

Abstract

यह शोध-पत्र जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय राजनीति में भारत की भूमिका पर केंद्रित है, जो वैश्विक जलवायु संकट की पृष्ठभूमि में भारत की भूमिका, चुनौतियाँ और रणनीतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। जलवायु परिवर्तन 21वीं सदी की सबसे बड़ी वैश्विक समस्याओं में से एक है, जिसने पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, जनस्वास्थ्य और सामाजिक संरचना पर गहरा प्रभाव डाला है। भारत, एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था होने के साथ-साथ एक विशाल जनसंख्या वाला देश है, जो जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है। यह शोध-पत्र भारत की पर्यावरणीय नीतियों, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी कूटनीतिक स्थिति, सतत विकास के लिए की गई पहलों, और पर्यावरणीय राजनीति में उसकी रणनीतियों का मूल्यांकन करता है। इसके साथ ही यह भारत के लिए भावी दिशाओं और सुधारों के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करता है।
कीवर्ड- जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय राजनीति, भारत, सतत विकास, कार्बन उत्सर्जन, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण नीति, ब्व्च् सम्मेलन, पेरिस समझौता, ऊर्जा नीति, पर्यावरणीय कूटनीति।

Additional Files

Published

30-04-2025

How to Cite

डॉ0 अरविंन्द कुमार शुक्ल. (2025). जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय राजनीति में भारत की भूमिका. Ldealistic Journal of Advanced Research in Progressive Spectrums (IJARPS) eISSN– 2583-6986, 4(04), 266–274. Retrieved from https://journal.ijarps.org/index.php/IJARPS/article/view/701

Issue

Section

Research Paper

Most read articles by the same author(s)